अमित शाह को काले झंडे दिखाने दौड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, छीनाझपटी में उभरते युवा नेता का फटा कुर्ता, निकले आंसू

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें कड़ी मशक्कत से रोका। वीरवार को रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ऋषिकुल मैदान के सामने एकत्र हुए और हाईवे की ओर बढ़ने लगे। तिराहे पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी और अंततः कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रोशनाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया। प्रत्येक दृश्य के मुताबिक छेना झपटी में उभरते हुए युवा नेता का कुर्ता फट गया। नया कुर्ता होने के नाते उभरते हुए नेता की आंखें नम हो गई बाद में उसे साथी कार्यकर्ताओं ने हौसला देकर शांत कराया

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। वे शंकराचार्य के साथ यूपी में हुई अभद्रता, बिगड़ी कानून-व्यवस्था और भाजपा सरकारों पर अमित शाह की कथित मेहरबानी का विरोध कर रहे थे। जिलाध्यक्ष कैश खुराना और गौरव चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार सवाल उठाने वालों पर नोटिस थोप रही है। भाजपा विधायक अरविंद पांडे जैसे जनहित की आवाज उठाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है, जो सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं रखती।

दिव्यांश अग्रवाल, वीरेंद्र श्रमिक, विकास चंद्रा और नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की है, जिसमें ब्राह्मणों-दलितों का अपमान हो रहा है और कोई सुरक्षित नहीं है। इस विरोध में महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह चौहान, सोम त्यागी, शुभम जोशी, समीर अंसारी, सौरभ सैनी, सार्थक ठाकुर, हिना खातून, अशोक अदालती, रियाजुल अली, आदिल त्यागी, इश्तकार त्यागी, मोहन सिंह राणा, निखिल सौदाई, सागर बेनीवाल, विशाल प्रधान, आशु भारद्वाज, यश शर्मा, आशु श्रीवास्तव, सुमित भाटिया, अरुण चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!