HINDUSTAN NEWS TODAY, ब्यूरो। देहरादून से आई उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय में ही हुई।
जानकारी के अनुसार, एक राशन डीलर से श्याम आर्य ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर देहरादून से टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जब अधिकारी और सहायक रिश्वत की राशि ले रहे थे, तभी विजिलेंस टीम ने मौके पर दबोच लिया
दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे जिला पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली का माहौल है।