HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए मौसम खराब रहने के अलर्ट पर हरिद्वार में शुक्रवार (आज) स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवकाश घोषित किया है। सात दिवसीय मौसम चेतावनी के अनुसार, हरिद्वार में शुक्रवार को कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने तथा शीतलहर चलने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं व छोटे बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार के सभी शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय (नर्सरी से कक्षा 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में पठन-पाठन पूर्णत: बंदरहेगा।