लक्सर में ग्लोबल आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज का उद्घाटन: पंचकर्म से मिलेगा सभी रोगों का प्राकृतिक इलाज

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर (हरिद्वार)। क्षेत्र में आयुर्वेदिक शिक्षा और चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केशव नगर के निकट होली क्रॉस स्कूल, पुरकाजी रोड पर ग्लोबल आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज का उद्घाटन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया।

विधायक उमेश कुमार ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का प्रभावी इलाज संभव है। यह संस्थान क्षेत्रवासियों के लिए एक उत्कृष्ट पहल है, जहां आयुर्वेदिक औषधियों से गैस, हड्डियों की समस्याएं, किडनी रोग, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड तथा स्त्री-पुरुष संबंधी रोगों का प्राकृतिक उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने इसे लक्सर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया, जो स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति लाएगा।

कॉलेज के संचालक सन्नी कुमार और डायरेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि संस्थान में पंचकर्म सहित विभिन्न आयुर्वेदिक सेवाएं और पैरामेडिकल कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और लोग महंगे एलोपैथिक इलाज के बजाय प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठा सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!