एनएचएआई टीम ने 12 यूनीपोल और 10 बड़े होर्डिंग्स को ध्वस्त किया

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उनके निर्देशों पर सभी अधिकारी सरकारी एवं सार्वजनिक भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग्स एवं यूनीपोल्स को हटाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से एनएचएआई टीम ने 12 यूनीपोल और 10 बड़े होर्डिंग्स को ध्वस्त किया। इसके अलावा सड़क किनारे फल-सब्जी एवं कपड़े बेचने वाले अस्थायी ठेलों और दुकानों को भी लगातार हटाया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि बिना अनुमति के लगाए गए इन होर्डिंग्स एवं यूनीपोल्स को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही, कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम द्वारा किया जा रहा है। यह अभियान राजमार्ग को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!