पुलिस का पहला नोटिस नहीं मिला भाजपा के पूर्व विधायक और अभिनेत्री को, दूसरा रात में किया चस्पा

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो क्लिप्स में भाजपा के बड़े नेता नाम जोड़े जाने के बाद पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया गया, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। शनिवार रात दोबारा नोटिस उनके निवास पर चस्पा कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उर्मिला सनावर को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

ये क्लिप्स उर्मिला सनावर ने जारी किए, जिसमें कथित तौर पर सुरेश राठौर की आवाज है और अंकिता हत्याकांड में ‘गट्टू’ नाम के व्यक्ति का जिक्र है, जिसे भाजपा के बड़े नेता से जोड़ा गया। उर्मिला ने दावा किया कि उनके पास हत्याकांड की पूरी रिकॉर्डिंग है और वे जल्द अंकिता के परिवार से मिलेंगी।
बहादराबाद थाने में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि वायरल कंटेंट से भाजपा के बड़े नेता की छवि खराब करने की कोशिश की गई।
इसी तरह देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की तहरीर पर अलग एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें दोनों पर मानहानि और धमकी के आरोप लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!