HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। थाना भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न टीमों को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया।
इस अभियान के तहत शनिवार रात को भगवानपुर पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा निवासी बारू उर्फ अकबर पुत्र मंजूर को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 218 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी नशे की तस्करी में लिप्त पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश नौटियाल, कांस्टेबल दीपक ममंगाई और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
कार्रवाई : पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम जारी, भगवानपुर थाने ने 218 ग्राम चरस सहित तस्कर को दबोचा