HINDUSTAN NEWS TODAY, टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी के ब्यासी क्षेत्र में गुल्लर के समीप सोमवार की मध्यरात्रि करीब 1:22 बजे एक थार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में पांच व्यक्ति सवार थे।
पुलिस चौकी ब्यासी को सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पहुंचकर पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है।
SDRF ने त्वरित और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी पांच घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का विवरण इस प्रकार है:
- सोहिल (32 वर्ष), पुत्र ओम सिंह, निवासी दिल्ली
- रोहित गुप्ता (28 वर्ष), पुत्र आदेश गुप्ता, निवासी साहिबाबाद
- आशीषपाल (28 वर्ष), पुत्र श्यामू, निवासी गाजियाबाद
- विकास कुमार (26 वर्ष), पुत्र रघुराज, निवासी साहिबाबाद
- भास्कर कुमार (27 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी साहिबाबाद