HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। विशेष अभियान में सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को थाना सिडकुल की टीम ने IMC चौक के पास घेराबंदी कर कुख्यात नशा तस्कर सोनू पाल उर्फ सावेज पुत्र स्व राजपाल (निवासी वैदिक नगर, रायवाला, देहरादून, वर्तमान घरौंडा, करनाल, हरियाणा) को 61.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
आरोपी सोनू पाल थाना रायवाला क्षेत्र का बदनाम हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ देहरादून व हरिद्वार में कुल 9 मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश थाना रायवाला में ही हैं। वह लंबे समय से अंतरराज्यीय नशा तस्करी में सक्रिय था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से स्मैक लाकर उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र ममगई, का. मनीष कुमार व का. वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।