हरिद्वार : शौर्य दिवस शोभायात्रा पर पथराव, ज्वालापुर में तनाव, बजरंग दल का प्रदर्शन,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। शौर्य दिवस के अवसर पर बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही विशाल शोभायात्रा पर शनिवार शाम ज्वालापुर क्षेत्र में अचानक पथराव हो गया। सैनी आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा जब दुर्गा चौक के पास पहुंची तब कुछ असामाजिक तत्वों ने यात्रा पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव से यात्रा में शामिल कई लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता भड़क उठे और आर्यनगर चौराहे पर पहुंचकर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने सीधा आरोप लगाया कि पथराव मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने किया है। उन्होंने कहा, “हरिद्वार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। धार्मिक यात्राओं पर खुलेआम हमले हो रहे हैं, यह प्रशासन की घोर नाकामी है।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की पुष्टि हुई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!