HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सार्वजनिक रूप से हो-हल्ला और हुड़दंग करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग डेंसो चौक और आसपास के क्षेत्र में शोर मचाकर राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे थे। कुछ नागरिकों ने इनका विरोध भी किया था।
सूचना मिलने पर थाना सिडकुल की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जितेन्द्र पाल पुत्र रामकुमार, मूल निवासी मनवरपुर, थाना शेरकोट, जिला बिजनौर,
सचिन पुत्र मगन सिंह, मूल निवासी मनब्बरपुर, सौरभ पुत्र विनोद कुमार, मूल निवासी बहादुरपुर जट, थाना मंडावर, बिजनौर,
अभय कुमार पुत्र धीरेंद्र सिंह, मूल निवासी कुंडीपुरा, थाना धामपुर, बिजनौर, आदेश पुत्र ओमवीर, मूल निवासी मोहम्मदपुर, थाना मिलक, जिला रामपुर (उ.प्र.) और अमित कुमार पुत्र लोकेंद्र कुमार, मूल निवासी मनवरपुर, थाना शेरकोट, बिजनौर हाल सिडकुल को गिरफ्तार किया गया है।
बिजनौर गैंग का हरिद्वार में आतंक! सिडकुल में छह गिरफ्तार,
पुलिस कर्येवाहि साराहनिये शिडीकुल के कारण की वजह से बहुत क्राइम बढ़ रहा है
जी