हरिद्वार : चंडी देवी रोपवे के पास दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। देर रात हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडी देवी रोपवे और चंडी चौकी के बीच एक भयानक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों (एक ट्रक और एक कंटेनर) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कुछ देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!