HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 186 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नावेद पुत्र असगर, निवासी ग्राम पाडली गुर्जर, थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके पास से स्मैक के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ, जिसका उपयोग नशीले पदार्थ की तौल के लिए किया जाता था।
नशा मुक्त बनाने और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलोर में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यवहार पर नावेद को रोका गया तथा तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक बलवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक गजपाल राम, हेड कांस्टेबल अशोक मलिक, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल रविन्द्र तथा कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।