कनखल : जमालपुर कलां नाले में मिला ऋषिकेश की महिला का शव, मौत का कारण अभी अस्पष्ट

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव में सोमवार दोपहर सड़क किनारे खुले नाले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि सोमवार सुबह कब्रिस्तान के पास नाले में कुछ राहगीरों ने महिला का शव देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

शिनाख्त के प्रयास में महिला का नाम ऋतु (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी ऋषिकेश बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देने के साथ-साथ आसपास के थानों व ऋषिकेश पुलिस से भी संपर्क साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!