डीटीयू में जनवरी-2026 पीएचडी के द्वार खुले, सात दिसंबर तक मौका,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, देहरादून। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नए साल के पहले सत्र यानी जनवरी 2026 के लिए डॉक्टरेट कार्यक्रमों के दाखिले खोल दिए हैं। अगर आप रिसर्च की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं तो सात दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन का समय है। जो भी इच्छुक हैं, वे saarthi.dtu.ac.in/admissions2025_26/ पर जाकर एक क्लिक में फॉर्म भर सकते हैं। मौका सीमित है, तैयारी पूरी रखें।

इस बार 20 से ज्यादा विभागों में सीटें निकली हैं। बायोटेक्नोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन और दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जैसे पारंपरिक विभागों के अलावा “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस” में भी पीएचडी करने का अनोखा अवसर है।

विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को छह अलग-अलग कैटेगरी में मौका दिया है – संस्थागत छात्रवृत्ति वाली फुल-टाइम पीएचडी, बिना छात्रवृत्ति वाली फुल-टाइम, पार्ट-टाइम, कामकाजी पेशेवरों के लिए खास प्रोग्राम और अन्य विशेष श्रेणियां। कुल मिलाकर करीब 200 सीटें विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं।

खास बात यह कि यूजीसी-नेट, जेआरएफ क्वालिफाई करने वालों को लिखित परीक्षा से छूट रहेगी। हाल ही में विश्वविद्यालय ने डीटीयू के गैर-शिक्षण कर्मचारियों, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के अधिकारियों को भी प्रवेश परीक्षा से मुक्त करने का फैसला लिया है, हालांकि यह सुविधा अभी स्पष्ट नहीं है कि इसी सत्र से लागू होगी या अगले सत्र से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!