खानपुर : महिला से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद की गुमशुदगी दर्ज कराकर बचने की कोशिश की थी,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY,खानपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दल्लावाला निवासी अमित उर्फ बरफान को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बार-बार शारीरिक-मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ जबरदस्ती अश्लील कृत्य किया। इस दौरान उसने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई महीनों तक पीड़िता का लगातार यौन और मानसिक शोषण किया।

मामला सामने आने के बाद आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए चालाकी दिखाते हुए फरार हो गया। उसने अपने परिजनों से 7 नवंबर को खानपुर कोतवाली में खुद की ही गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अमित 7 नवंबर से लापता है।

पीड़िता ने जब थाने में लिखित शिकायत दी तो पुलिस जांच में पूरा सच सामने आ गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट करने वाला व्यक्ति ही असल में अपराधी निकला।

थानाध्यक्ष खानपुर के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने साइबर सेल, तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!