सिडकुल : पुलिस की सतर्कता, भीड़भाड़ वाले इलाके में अतीक अहमद अवैध सिलेंडरों संग गिरफ्तार..

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। दिल्ली में हाल के बम ब्लास्ट के बाद हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए अवैध गतिविधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सिडकुल थाना पुलिस ने रोशनपुरी, रावली महदूद क्षेत्र में अवैध LPG सिलेंडरों का भंडारण करने वाले अतीक अहमद को गिरफ्तार किया है। खुफिया सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतीक के घर पर छापेमारी की, जहां 50 से 60 अवैध LPG सिलेंडर बरामद किए गए।
पुलिस ने अतीक से सिलेंडरों के स्रोत और वैधता के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यह भंडारण भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में किया जा रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाकर सिलेंडरों की जांच की गई, और अतीक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त अतीक अहमद, पुत्र नसरू, मूल रूप से मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में रोशनपुरी, रावली महदूद में रह रहा था। ऑपरेशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!