HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। एक युवक के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने अपहरणकर्ताओं पर कड़ा शिकंजा कसा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार (PB19W2229) और छह संदिग्धों की पहचान की। सर्विलांस और सुरागरसी के आधार पर 8-10 घंटे के भीतर हरिद्वार-मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई कर चार अपहरणकर्ताओं अर्पित शर्मा, नितिन, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन और हर्ष उर्फ हनी को हिरासत में लिया गया। ये सभी हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाया और घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार दो अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, नितिन बिष्ट, अमित नौटियाल और CIU हरिद्वार की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
बहादराबाद :अपहरणकर्ताओं पर पुलिस का शिकंजा: चार गिरफ्तार, दो फरार, युवक सकुशल बरामद,