हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: दो नर्सिंग छात्र गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। पुलिस ने मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। फेरुपुर चौक क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों, शहजाद और अनस, को 744 अवैध नशीले कैप्सूल (DICYLOMINE TRAMADOL) के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। दोनों आरोपी निजी कॉलेज में नर्सिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और कॉलेज ड्रेस की आड़ में नशीले कैप्सूल की तस्करी कर रहे थे। थाना पथरी की टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21(बी)/60 के तहत मुकदमा (616/25) दर्ज किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सस्ते दामों में कैप्सूल खरीदकर उन्हें महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस अन्य ड्रग पैडलर्स की तलाश में जुट गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद (पुत्र शमीम, मोहम्मदपुर कुंहारी, लक्सर) और अनस (पुत्र मुनीफ अहमद, जसोदरपुर, लक्सर) के कब्जे से बरामद 744 कैप्सूल और बाइक इस मामले में अहम सबूत हैं। कार्रवाई में उ.नि. विपिन कुमार, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल बालाकरम की टीम शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!