HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। रुड़की में फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। प्रातःकाल MDT पर प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट देहरादून रोड, विश्वकर्मा चौक, कोतवाली सिविल लाइन के पास पहुंची। वहां एक पिकअप वाहन में भीषण आग लगी थी। फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन और होज पाइप से तत्काल पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया और फैलने से रोका।
फायर यूनिट की सजगता से वाहन के डीजल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पिकअप के केबिन, वायर फिटिंग और अगले दो टायर जल गए, लेकिन पिछले टायरों को बचा लिया गया। वाहन गणेश चौक से लढोरा की ओर जा रहा था, जब अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक आरिफ मलिक (पुत्र कुर्बान, निवासी लढोरा, थाना मंगलौर) ने कूदकर जान बचाई। आंशिक रूप से घायल चालक को कोतवाली गंगनगर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।