कनखल में गोलीकांड: सचिन कश्यप गंभीर रूप से घायल, अज्ञात हमलावर फरार, -रायपाल सिंह-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में देर रात फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर हरिद्वार में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। रात करीब 10:00 बजे जमालपुर कला निवासी सचिन कश्यप (पुत्र सतपाल कश्यप) पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। टांग में गोली लगने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें तुरंत जीडी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स में बेड न मिलने के कारण सचिन को देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का संदेह जताया जा रहा है। कनखल थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। एसएसपी ने विशेष टीम गठित कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोग क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से चिंतित हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जांच जारी है। परिजनों के मुताबिक 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंचे सीओ सिटी ने परिजनों को आश्वस्त किया की जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!