नवविवाहित युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पत्नी से अनबन बनी वजह, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सीतापुर, यूपी के रहने वाले 26 वर्षीय सचिन कुमार ने सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हुए जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीन महीने पहले ही सचिन का प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के अनुसार, पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन के बाद सचिन ने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दंपति के बीच छोटी-मोटी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद सचिन ने गुस्से में जहर खा लिया। स्थानीय लोगों और परिवार वालों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!