उत्तराखंड स्थापना दिवस: नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रवास में उत्साहपूर्ण आयोजन,-राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हमारी दुनिया फाउंडेशन के सौजन्य से नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रवास, अलीपुर में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली, चित्रकला, लेखन और पौधरोपण जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों को उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हमारी दुनिया फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को फल वितरित किए गए, जिससे उत्सव का आनंद और बढ़ गया। फाउंडेशन के प्रतिनिधि नितेश कुमार ने बच्चों को उत्तराखंड स्थापना दिवस के महत्व और राज्य के योगदान के बारे में बताया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने न केवल उत्सव का आनंद लिया, बल्कि अपने राज्य के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!