हरिद्वार में कांग्रेस नेता के परिजनों पर डेढ़ लाख रुपये के लिए महिला और उसके जीजा पर जानलेवा हमला, केस दर्ज, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व यूथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष के घर अत्मलपुर बोंगला अपने डेढ़ लाख रुपये वापस लेने गई महिला और उसके जीजा पर कुल्हाड़ी और अन्य हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने कांग्रेस नेता के भाई और पिता व मां के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता आरती चौहान पत्नी प्रमोद कुमार निवासी खेड़ली का कहना है कि उनके पति ने पटेल पुत्र आत्माराम को 10 साल पहले करीब डेढ़ लाख रूपये उधार दिए थे। इस उधार की राशि को तय समय में भी वापस नहीं किया गया। बार-बार रुपये वापस करने का समय दिया जाता रहा। बीते शुक्रवार के शाम करीब 5:00 बजे अपने जीजा श्याम सुंदर के साथ पटेल चौहान से दिए हुए पैसे वापस लेने गई। आरोप है कि पटेल चौहान ने अपनी पत्नी गीता व पुत्र लक्ष्य चौहान एवं विवेक के साथ मिलकर दोनों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि पटेल व उसके दोनों पुत्रों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायतकर्ता का पुत्र अभिनव भी झगडा होने की खबर सुनकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उनके बेटे के साथ भी मारपीट की। जिससे उनका काफी चोट आई। शोर शराबे के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। किसी तरह बच बचाकर वहां से भाग निकले। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि पटेल पुत्र आत्माराम, लक्ष्य और विवेक पुत्रगण पटेल और गीता पत्नी पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!