HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में हुए सोनू चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर मुख्य आरोपी नमन को गिरफ्तार किया। 6 नवंबर को सोनू को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में हत्या का मुकदमा (मु0अ0स0 555/2025, धारा 103(1) BNS) दर्ज किया गया।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर आरोपी नमन, पुत्र रणधीर, निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब, रुडकी को माधोपुर अंडरपास से दबोचा। नमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। पूछताछ में नमन ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपने भाई के साले सोनू की हत्या की।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार सह-आरोपी आशीष की तलाश जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, नवीन कुमार, मनीष कवि, हेड कांस्टेबल संदीप, अलियास, कांस्टेबल रणवीर, प्रभाकर और चालक लाल सिंह शामिल थे।