लक्सर: राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ -राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर। राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ खानपुर विधायक उमेश कुमार ने हवन-यज्ञ और फीता काटकर किया। पहले किसानों की आरती-पूजा कर कंबल, लिफाफा और मिठाई देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मिल डायरेक्टर आदिल सिंह, महाप्रबंधक एसपी सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा नेता प्रमोद खारी, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह सैनी, गन्ना समिति अध्यक्ष अनुराग चौधरी, सचिव सूरजभान सिंह, डायरेक्टर राहुल सैनी, पवन सिंह, शेखर, योगेश सैनी, अखिल पंवार, यशवीर सिंह, राजवीर सिंह सहित हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि मिल और किसानों के बीच हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। पिछले सत्र का पूरा भुगतान हो चुका है और लक्सर मिल भुगतान में राज्य में अव्वल रही है। इस वर्ष भी समय पर भुगतान का आश्वासन दिया गया। किसानों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!