सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ई-रिक्शा चोर और स्मैक तस्कर गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पहले मामले में शुक्रवार को संदीप पुत्र उमाशंकर ने अपने ई-रिक्शा की चोरी की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद तिराहे पर चेकिंग के दौरान आयुष उर्फ आशु उर्फ काका पुत्र राजेश को चोरी के ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 559/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज था, जिसमें धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय तोमर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल थे।

दूसरे मामले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर विशाल कुमार पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। विशाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक इंद्रजीत राणा, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!