हरिद्वार: शेयर बाजार में नुकसान से टूटा क्वालिटी कंटोलर, कर्ज के बोझ तले की आत्महत्या, -रायपाल सिंह-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में न्यू विष्णु गार्डन निवासी लव कुमार (पुत्र सुंदर लाला), एक क्वालिटी कंटोलर,ने शेयर बाजार में लाखों के नुकसान और कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर ली। सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत लव कुमार की शराब की लत के कारण पत्नी बच्चों सहित मायके चली गई थी। उसका मकान भी कर्ज के कारण बिक चुका था। मंगलवार रात उसने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा, जिसमें लिखा कि वह कार्बन डाइऑक्साइड से अपनी जान दे रहा है। उसने अपने पिता पर भी संपत्ति का बंटवारा न करने का आरोप लगाया।

सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि लव कुमार ने हीटर पर कोयले रखकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी से बच्चों का ख्याल रखने की अपील की और कर्ज के साथ-साथ पारिवारिक विवादों का जिक्र किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, लव कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और शेयर बाजार में हुए नुकसान ने उसे और तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ शुरू की है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!