HINDUSTAN NEWS TODAY, मुनिकीरेती। ऋषिकेश: ढालवाला में शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। शराब ठेके को बंद कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मंगलवार को लोगों ने जन जागरूकता रैली निकाली और सड़कों पर उतरकर शराब ठेके के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली के दौरान ब्रह्मानंद मोड़ के पास आबकारी आयुक्त का पुतला भी जलाया गया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक शराब ठेका बंद नहीं होता, तब तक विरोध प्रदर्शन और धरना जारी रहेगा।
समाजसेवी और पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भले ही धरनों में भीड़ कम दिख रही हो, लेकिन यह सरकार पर दबाव कम होने का संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि शादियों के मौसम के कारण कुछ लोग शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन जल्द ही आंदोलन और तेज होगा। स्थानीय लोग शराब ठेके को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ मानते हैं और इसे बंद कराने के लिए एकजुट हैं।