HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर एक श्रद्धालु को अचानक दौरा पड़ने से गिरने की घटना हुई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल निर्देश शाह और कांस्टेबल सतेंद्र बिष्ट ने बिना समय गंवाए श्रद्धालु को स्ट्रेचर पर उठाकर ट्रॉली के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से श्रद्धालु को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। श्रद्धालु के परिजनों ने हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की दिल से सराहना की और कांस्टेबल्स का आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का एक और उदाहरण है, जिसने समाज में उनकी सकारात्मक छवि को और मजबूत किया।
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालु को पड़ा दौरा, पुलिस का जवान बना मसीहा, -दीपक मौर्य-