उत्तराखंड में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जन-जन तक पहुंचा रही योजनाएं: दुष्यंत गौतम, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के हरिद्वार आगमन पर ज्वालापुर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में जटवाड़ा पुल के पास कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उत्तराखंड में केंद्र और राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक हर योजना को पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है। भाजपा सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया ताकि पार्टी का जनाधार और व्यापक हो सके।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, अरुण चौहान, लवी चौहान, संदीप कुमार, रायपाल सिंह, सुशील चौधरी, विनीत कुमार, विभोर कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!