जमालपुर कलां में बिजली संकट पर भड़का जनआक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, रात 10:45 तक भी आपूर्ति नहीं

Listen to this article

हरिद्वार(रायपाल सिंह) जमालपुर कलाँ क्षेत्र में गुरुवार को बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 7 बजे से बिजली गायब रहने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से जलापूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे पीने के पानी तक के लिए लोग परेशान नजर आए। रात 10:45 तक भी बिजली नही आने ग्रामीण स्थानीय उप खंड अधिक6 कार्यालय पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।

स्थानीय निवासी रायपाल सिंह ने बताया कि सुबह से पूरी कॉलोनी बिजली और पानी की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घरों में लगे मोटर और पंप नहीं चल पाने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों—पंकज राय, अमित कुमार, कपिल कुमार, टिंकू, सचिन और सुमित कुमार—ने भी आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समस्या का त्वरित समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!