विवादों के घेरे में रहे जिला खनन अधिकारी कासिम रजा की छुट्टी, अमित गौरव को मिली कमान

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अमित गौरव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर हुए इस बदलाव को लेकर विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं।
कासिम रजा का नाम पूर्व में कई विवादों में भी सामने आया था। उन पर एक पत्रकार का मोबाइल छीनने के प्रयास तथा यूकेडी नेता के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोप लगे थे। इसके अलावा विपक्षी और सामाजिक संगठनों द्वारा उन पर खनन कार्यों में पक्षपात बरतने तथा अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिले में बजरी और मिट्टी खनन को लेकर उनके कार्यकाल के दौरान लगातार सवाल उठते रहे। अब शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमित गौरव को जिला खनन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और निगरानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!