चंपावत प्रकरण : भाजपा बोली, बिना तथ्यों को जाने जनता के सामने झूठ परोस रही कांग्रेस

Listen to this article

हरिद्वार (प्रवीण कुमार) चंपावत प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल खराब करने और महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान महिला मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति असंवेदनशील हैं और बिना तथ्यों को जाने जनता के सामने झूठ परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किया जा रहा दुष्प्रचार दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश की महिलाएं इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों से स्पष्ट है कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को लेकर गंदी राजनीति कर रही है और आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस को इसका जवाब देंगी। महिला मोर्चा प्रभारी संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड महिलाओं के त्याग और संघर्ष की भूमि है, लेकिन कांग्रेस जिस प्रकार का वातावरण बना रही है, उससे उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आशु चौधरी, लव शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, शिवा चौहान, रंजना चतुर्वेदी, चित्रा शर्मा, विमला ढौंढियाल, शर्मिला बगवाड़ी, सुषमा चौहान, चंचल, प्रमिला चौहान, लता गोयल, दीपिका शर्मा, रंजीता चौहान, नीति शर्मा, संगीता प्रजापति और लोकेश पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!