हरिद्वार(प्रवीण कुमार) देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित किरण होटल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित गीत एल्बम “भारत की अभिमान अहिल्या” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस एल्बम का विमोचन अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनोज धनगर ने समाज के लोगों से संबंधित माध्यम को अधिक से अधिक देखने और समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कलाकार जीतू बघेल गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
एल्बम में गीत, संगीत और अभिनय की प्रस्तुति जीतू बघेल द्वारा दी गई है। इसमें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, धर्म, राष्ट्रसेवा और जनकल्याणकारी कार्यों को दर्शाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जोड़ने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में सतीश पाल, राहुल पाल, तीरथपाल रवि, पवन मस्त पाल धनगर, प्रवीण धनगर, उमेश धनगर, दीपक धनगर, आकाश धनगर, सतपाल, विजयपाल, मन्नू पाल, शैंकी पाल धनगर, अक्षय पाल, अभय पाल, नरेंद्र पाल धनगर, प्रदीप पाल धनगर, विनीत पाल धनगर, मोहित बाबर, हर्षण बालियान, अमित नौटियाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण जयकारों और सांस्कृतिक उत्साह से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने एल्बम की सराहना करते हुए इसे समाज और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाली प्रेरणादायक प्रस्तुति बताया।
