हरिद्वार(गौरव कुमार)। पी.बी. म्युनिसिपल कॉलेज हरिद्वार में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण, चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।निबंध प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें हिमानी ने प्रथम, रजत ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें तनु प्रथम, राधिका द्वितीय और पियूष तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सत्य कुमार ने प्रथम, धानी ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में करीब 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी भी मौजूद रहे। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा के साथ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मेघ राज सिंह ने किया। आयोजन में पूनम शर्मा, अनुराधा नेगी, दिव्या आदि मौजूद रहे।



सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया हिस्सा