दहेज में 35 लाख और लग्जरी कार नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत तीन पर मुकदमा

Listen to this article

हरिद्वार( गौरव कुमार)। कनखल क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में 35 लाख रुपये नकद और लग्जरी कार की मांग करने, मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। कनखल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में ब्रह्म विहार निवासी निशी गर्ग ने बताया कि नवंबर 2025 में उनका विवाह ब्रह्म विहार निवासी शुभम बिंदल से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाखों रुपये खर्च किए और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित अन्य उपहार भी दिए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पति शुभम बिंदल, सास सुमन बिंदल और ससुर यशपाल बिंदल ने 35 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का आरोप है कि तीन अप्रैल को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और दहेज लेकर वापस आने की बात कही गई। वहीं 20 मई को कनखल स्थित गंगा घाट पर पति ने दोबारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!