दर्दनाक हादसा :: बेकाबू स्कार्पियो का कहर, चार दोस्तों की मौत से दहल उठा हल्द्वानी

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) हल्द्वानी के तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूटी सवार चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीन युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने उपचार के दौरान आईसीयू में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय राहुल राजपूत, 25 वर्षीय शिवम, 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा के रूप में हुई है। सभी गोरापड़ाव और आसपास के क्षेत्र के निवासी थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल, शिवम और अंशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य की रात करीब एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!