रक्तदान शिविर में दिखा युवाओं का जोश, 76 यूनिट रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Listen to this article

हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान स्थित बैठक में सर्वेंट ऑफ अहलेबैत संस्था द्वारा शहीदाने कर्बला की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 76 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है।

संस्था से जुड़े नावेद अंसारी और समीर अली ने कहा कि शहीदाने कर्बला का संदेश त्याग, बलिदान और इंसानियत का है। रक्तदान शिविर उसी संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के समापन पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समीर अली, नावेद अंसारी, मोनू, अर्शिल, ईशान, मन्नी, चाहत, लविश, कोशैन, अर्श अली, सोबी, जुनैद, बिलाल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!