निरस्त पत्रकार मान्यता बहाली को लेकर प्रेस क्लब की बड़ी पहल

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने देहरादून पहुंचकर बंशीधर तिवारी, महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद में निरस्त की गई पत्रकारों की मान्यता बहाल किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मान्यता निरस्त होने से अनेक पत्रकारों को कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ पुनर्विचार कर मान्यता बहाल की जाए, ताकि पत्रकार निर्बाध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

सकारात्मक और सार्थक वार्ता के दौरान महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि निरस्त मान्यताओं की पुनः गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र पत्रकारों की मान्यता बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और इस दौरान पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!