सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, 15 दिन में मांगा परिणाम

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) जिले कचरा और ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर शहर से गांव तक सफाई व्यवस्था का असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम मयूर दीक्षित ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत गीले-सूखे कचरे, प्लास्टिक वेस्ट, मेडिकल वेस्ट और अन्य अपशिष्ट के अलग निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कूड़ा वाहनों में अलग-अलग कंटेनर रखने को भी कहा गया।


उन्होंने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखना जरूरी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!