हरिद्वार(प्रवीण कुमार)। रोहालकी किशनपुर स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में एएनएम और जीएनएम नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता होने का दावा कर उनसे प्रवेश लिया और एक वर्ष से लेकर छह माह तक की फीस अग्रिम जमा करा ली। लेकिन अब सत्र पूरा होने के बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा संबंधित कोर्स को INC से मान्यता प्राप्त न होने की बात कही जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस में कहा कि एएनएम और जीएनएम के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 11/05/2026 से 25/05/2026 तक मनाया जाएगा।
सभी छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे 25/05/2026 से बिना किसी असफलता के अपनी कक्षाएं फिर से शुरू करें
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर कॉलेज आएं और नियमित उपस्थिति बनाए रखें।
बता दें कि कॉलेज परिसर से बाहर निकलकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की मान्यता संबंधी दस्तावेज और दावे देखकर ही उन्होंने दाखिला लिया था। अब उनका एक साल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है।
बता दें कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से आए छात्र कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवारों ने बड़ी मुश्किल से फीस और रहने का खर्च जुटाया था। अचानक सामने आए इस विवाद से छात्रों और अभिभावकों में चिंता गहरा गई है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के आरोपों को गलत बताते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने से इनकार किया है।
