जनगणना : आदेश की अवहेलना पर तहरीर दर्ज कराने की तैयारी, कानूनी कार्रवाई तय

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) नगर निगम ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए तहरीर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में बुधवार को 15 कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।
नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मियों को जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के अंतर्गत निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्त होते ही तत्काल जनगणना कार्य का दायित्व ग्रहण करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए तहरीर दर्ज कराई जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने यह भी कहा कि आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 187 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी, जो लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा से संबंधित प्रावधान है।
नोटिस प्राप्त करने वाले कर्मियों में मध्य गंगा नहर गुण नियंत्रण खंड-2 के 8 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि शेष कर्मचारी शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षक एवं अन्य स्टाफ हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित कर्मियों द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों से अपेक्षा की है कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग करें, अन्यथा परिणामों के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!