मृतक बनकर जमीन बेचने का खेल खत्म, फरार रणवीर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) कोतवाली रुड़की पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जबकि उसके एक साथी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

मामला वर्ष 2024 का है, जब सराय ज्वालापुर निवासी संजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रणवीर और उसके साथी ने धोखाधड़ी कर किसी अन्य व्यक्ति की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री उसके नाम कर दी और करीब 20 लाख रुपये की ठगी की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पिंकू उर्फ अजय और रणवीर ने मिलकर साजिश रची और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने मृतक इस्लाम का प्रतिरूपण कर जमीन की बिक्री दर्शाई। इस मामले में पिंकू उर्फ अजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को फरार आरोपी रणवीर को उसके ससुराल, शेखपुरा कदीम (सहारनपुर) से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!