तीन वाहनों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, 18 महिला कर्मचारी घायल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) सिडकुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक साथ तीन वाहनों के टकराने से सड़क हादसे में 18 महिला कर्मचारी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस को शाम करीब 4:58 बजे सूचना मिली कि लग्जर फैक्ट्री के पास एक मेटाडोर बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जांच में सामने आया कि एंकर पैनासोनिक कंपनी से महिला कर्मचारियों को लेकर दवा चौक की ओर जा रही थी, जबकि बिना नंबर का ट्रैक्टर दवा चौक से हीरो चौक की तरफ जा रहा था। दोनों वाहन लग्जर कंपनी के सामने आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 18 महिला कर्मचारी घायल हो गईं।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सुरक्षा के मद्देनजर थाने में खड़ा करवा दिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आ रहा है। घायल महिलाओं को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी मामले में किसी घायल की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से ही मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!