जिला पंचायत बैठक में पत्रकारों से अभद्रता, लिफाफा वितरण में मची अफरा-तफरी, महिला समेत तीन पर हो चुका है केस दर्ज

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) जिला पंचायत की बोर्ड बैठक के बाद कुछ तथाकथित पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद 500 रुपये के लिफाफे वितरण के दौरान बड़ी संख्या में तथाकथित पत्रकार एकत्र हो गए, जिसके चलते अव्यवस्था फैल गई।

बताया जा रहा है कि लिफाफा वितरण के दौरान उचित व्यवस्था न होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई तथाकथित लिफाफा लेने से वंचित रह गए। उधर दो दिन पहले ही कनखल की पुष्पक गैस एजेंसी की ओर से एक महिला सहित तीन तथाकथित पत्रकारों पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!