“ईद को लेकर तैयारियां शुरू: ईदगाह परिसर और आसपास सफाई व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा”

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) ईद-उल-फित्र की नमाज के लिए ईदगाह कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को ईदगाह कमेटी के सचिव बाबर खान और वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद व कमेटी सदस्य अहसान अंसारी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल और अखिल कुमार मौजूद रहे। पार्षद अहसान अंसारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ईद से पहले ईदगाह परिसर, ईदगाह रोड और आसपास के सभी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ईदगाह पहुंचते हैं, इसलिए स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण में उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद गौड़, पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी, सगीर अंसारी, शिवम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल रहे। सभी ने एकमत से बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!