रावली महदूद के सहारा क्लीनिक में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा, क्लीनिक स्टाप फरार, स्वास्थ्य विभाग बेखबर,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। रावली महदूद क्षेत्र में स्थित सहारा निजी क्लीनिक में एक महिला की डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन हुआ। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात महिला को प्रसव पीड़ा होने पर क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने महिला में खून की कमी का हवाला देकर नॉर्मल डिलीवरी से इनकार कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि खून की कमी होने के बावजूद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया और बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई तथा उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ देखकर क्लीनिक का स्टाफ मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को शांत कराया। इस बीच, महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। क्लीनिक संचालक अस्पताल बंद करके फरार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुरुवार सुबह फिर मौके पर भेजा जाएगा। लापरवाही की जांच की जाएगी और यदि कोई अनियमितता सामने आई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!