हरिद्वार बनेगा सबसे स्वच्छ जनपद : पांचवें दिन भी चला जोरदार सफाई अभियान,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जिला बनाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में लगातार पांचवें दिन जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी स्वयं हर क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं और सभी अधिकारियों को धरातल पर उतरकर काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

आज भगवानपुर ब्लॉक में शिव विहार कॉलोनी व क्वांटम विश्वविद्यालय परिसर, रुड़की क्षेत्र में धनौरी-तेलीवाला, खानपुर में पहलादपुर, लक्सर में रायसी रोड व लक्सर रोड तथा बहादराबाद में ग्राम पंचायत मिसरपुर व लक्सर हाइवे की गहन सफाई कराई गई। बहादराबाद में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। लोनिवि व ग्राम पंचायतों की टीमों ने सड़कों, नालियों और किनारों को पूरी तरह चमकाया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का स्पष्ट उद्देश्य है कि हरिद्वार देश का सबसे स्वच्छ तीर्थ स्थल बने। उनके निरंतर निरीक्षण और अधिकारियों की सक्रियता से अब यह अभियान शहर से लेकर दूरस्थ गांवों तक प्रभावी रूप से दिखाई दे रहा है। जनपदवासियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और स्वच्छ हरिद्वार का सपना अब हकीकत के करीब पहुंचता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!