HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार के बहादराबाद स्थित पथरी पावर हाउस के पास बंद पड़ी गंग नहर में अवैध खनन का खेल जोरों पर है। रात दिन लगभग 10 से अधिक मजदूर गंग नहर से रेत निकालने में लगे हैं, जिसे ट्रैक्टर और छोटे वाहनों के जरिए अवैध रूप से भंडारण करने वालों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे प्रशासन बेखबर है। यह गतिविधि दीपावली से लगातार जारी है, लेकिन खनन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासन से की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस गैरकानूनी कार्य से जिला प्रशासन को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। लोगों ने बताया कि इस खेल में कुछ लोग मिले हुए हैं, जो सड़कों पर पुलिस की निगरानी करते हैं, ताकि रेत अवैध कारोबारियों तक आसानी से पहुंच सके। यह गतिविधि दिन-रात चल रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध खनन पर रोक लग सके और सरकारी नुकसान को रोका जा सके।
बहादराबाद: गंग नहर में अवैध खनन का खेल, प्रशासन मौन, जिला प्रशासन को लग रहा राजस्व का चूना, -दीपक मौर्य-